शिक्षक दिवस पर कर्पूरी बहुजन एकता मंच ने कर्पूरी ठाकुर को किया नमन

दुमका : शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर कर्पूरी बहुजन एकता मंच की ओर से उपराजधानी दुमका में जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्पूरी ठाकुर ने की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवन, संघर्ष और समाज के वंचित एवं पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए किए गए योगदान को याद किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर महान स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी विचारक एवं पूर्व मुख्यमंत्री थे। उन्होंने अपना जीवन सामाजिक न्याय, शिक्षा, समानता और समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित किया। उनका सादा जीवन, संघर्ष और जनसेवा आज भी समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

शिक्षक दिवस के अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने कहा कि शिक्षा समाज में बदलाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। कर्पूरी ठाकुर के विचारों से प्रेरणा लेते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक शिक्षा और विकास की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में सामूहिक प्रयास किए जाने चाहिए। मंच के सदस्यों ने कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों एवं विचारों को आत्मसात करने और शिक्षा के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक समानता और न्याय की स्थापना के लिए जननायक के विचार आज भी प्रासंगिक हैं।

कार्यक्रम में कुमोद नापित, रमेश ठाकुर, दीपू ठाकुर, दिलीप ठाकुर, अशोक ठाकुर, मुकेश ठाकुर, अनुरंजित ठाकुर, मंटू ठाकुर, अरविंद ठाकुर, आनंद ठाकुर, मिथुन ठाकुर, शंभू ठाकुर, चंदन ठाकुर, अजय ठाकुर एवं जितेंद्र ठाकुर सहित मंच के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। अंत में उपस्थित सदस्यों ने कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

रिपोर्टर - गियासुद्दीन अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.