हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 11वां आयुर्वेद दिवस, आयुष आहार और औषधीय पौधों की लगी प्रदर्शनी ।

दुमका - जिला आयुष समिति, दुमका के तत्वावधान में मंगलवार को जिला आयुष सभागार में 11वां आयुर्वेद दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस वर्ष आयुर्वेद दिवस *"Ayurveda for a Healthier Tomorrow - स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद" थीम के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मकरंद मिश्रा ने भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

पारंपरिक चिकित्सा का दिया संदेश

कार्यक्रम में आयुष आहार एवं औषधीय पौधा प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें स्थानीय स्तर पर उपलब्ध औषधीय पौधों जैसे नीम, तुलसी, गिलोय, एलोवेरा के गुणों और आयुष आहार के महत्व की जानकारी नागरिकों को दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला आयुष पदाधिकारी डॉ. मकरंद मिश्रा ने कहा, "आयुर्वेद हमारी प्राचीन सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर है। दैनिक जीवन में छोटे-छोटे आयुर्वेदिक नियमों और मौसमी खान-पान को अपनाकर हम कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। जिला आयुष समिति दुमका के हर क्षेत्र तक गुणवत्तापूर्ण आयुष सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।"

इस अवसर पर नोडल पदाधिकारी डॉ. आशीष रंजन, प्रधान लिपिक घनश्याम यादव, डॉ. सुजीत कुमार, डॉ. सूरज कुमार, डॉ. बालकिशोर टुडू, डॉ. अनीता सोरेन, डॉ. श्रद्धा प्रियदर्शनी, डॉ. सोनी कुमारी, डॉ. विकास कुमार, डॉ. मणिशंकर गोराई, अनंत कुमार, उपेंद्र यादव सहित सभी स्वास्थ्य कर्मी, योग प्रशिक्षक एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

संवाददाता - गियासुद्दीन अंसारी 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.