एसआईआर-2026 : उपायुक्त ने दक्षिणजोड़ में मतदाताओं की सुनवाई व दस्तावेज सत्यापन का लिया जायजा
दुमका : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के तहत मतदाताओं को आ रही समस्याओं एवं दस्तावेज जांच कार्य का जायजा लेने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने रानीश्वर प्रखंड अंतर्गत दक्षिणजोड़ पंचायत सचिवालय का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार भी मौजूद रहे।
दक्षिणजोड़ पंचायत सचिवालय में मतदान केंद्र संख्या 219 एवं 220 के मतदाताओं की विसंगति संबंधी नोटिसों की सुनवाई अंचल अधिकारी, रानीश्वर सदां नुसरत द्वारा की जा रही थी।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कैंप में उपस्थित मतदाताओं, ग्रामीणों और बीएलओ से बातचीत कर पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। मौके पर उपस्थित मतदाताओं ने बताया कि उन्हें सुनवाई के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है।
उपायुक्त ने बीएलओ एवं कंप्यूटर ऑपरेटर को निर्देश दिया कि मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की समुचित जांच कर उन्हें ईसीआई नेट पर ससमय अपलोड किया जाए। उन्होंने कहा कि एसआईआर-2026 से जुड़े सभी कार्य निर्धारित एफसी समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं, ताकि अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 में सभी पात्र मतदाताओं का नाम शामिल हो सके।
इस अवसर पर अंचल अधिकारी रानीश्वर शांदा नुसरत सहित प्रखंड के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
संवाददाता : गियासुद्दीन अंसारी

No Previous Comments found.