उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने रानीश्वर में विकास कार्यों का लिया जायजा
दुमका : उपायुक्त अभिजीत सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार द्वारा रानीश्वर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर विकास कार्यों एवं जनसुविधाओं से संबंधित गतिविधियों का जायजा लिया गया। इस दौरान दक्षिणजोल पंचायत अंतर्गत प्रतापपुर गांव में मनरेगा के तहत नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र भवन का उद्घाटन किया गया।
आंगनबाड़ी केंद्र भवन के उद्घाटन के अवसर पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र में उपस्थित बच्चों के बीच टॉफी का वितरण किया गया। इस दौरान ग्रामीणों से संवाद करते हुए गांव में पेयजल से संबंधित समस्याओं की जानकारी ली गई। ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र में किसी प्रकार की समस्या नहीं होने की जानकारी उपायुक्त को दी गई।
मसालिया-रानीश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना के तहत निर्मित बराज का निरीक्षण
भ्रमण के क्रम में उपायुक्त द्वारा रानीश्वर प्रखंड स्थित बांसकुली पंचायत के मुरगुनी गांव में मसालिया-रानीश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना के तहत निर्मित बराज का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर एवं सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता से बराज के पूर्ण होने, किसी प्रकार की समस्या आने तथा पानी छोड़े जाने आदि से संबंधित विषयों पर विस्तृत जानकारी ली गई।
ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की सतत निगरानी
उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को विकास योजनाओं के क्रियान्वयन एवं जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। भ्रमण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी रानीश्वर राजेश कुमार सिन्हा सहित प्रखंड के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
संवाददाता : गियासुद्दीन अंसारी

No Previous Comments found.