डुमरी में वाहन डिक्की चेकिंग अभियान, पुलिस ने की सघन जांच

डुमरी : डुमरी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान सड़क पर आने-जाने वाले वाहनों को रोककर डिक्की की जांच की जा रही है। पुलिसकर्मी संदिग्ध सामान एवं आपत्तिजनक वस्तुओं की जांच कर रहे हैं।
अचानक चलाए जा रहे इस चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में सतर्कता बढ़ गई है। पुलिस का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के उद्देश्य से जांच की जा रही है।

रिपोर्टर : ऋषभ कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.