पारसनाथ दिगम्बर जैन मध्य विद्यालय छात्रों और शिक्षकों ने नशामुक्त समाज बनाने की ली शपथ
डुमरी : ब्रह्माकुमारी संस्था एवं सामाजिक न्याय मंत्रालय,भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में 6 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक चलाये जा रहे नशामुक्ति अभियान के तहत ब्रह्माकुमारी धनबाद केंद्र द्वारा पारसनाथ दिगम्बर जैन मध्य विद्यालय,ईसरी बाजार (डुमरी) में जागरूकता कार्यक्रम आज बुधवार को आयोजित किया गया। इसमें विद्यालय के 200 से अधिक विद्यार्थियों शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया।संस्था का उद्देश्य 10 करोड लोगों को नशा मुक्ति प्रतिज्ञा दिलवाना है।
कार्यक्रम में संस्था के लालमणि साव ने नशे के शारीरिक,मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि नशा केवल शराब व तंबाकू तक सीमित नहीं है। बच्चों में गेमिंग और सोशल मीडिया पर अत्यधिक समय बिताना भी एक प्रकार का नशा ही है।उन्होंने विद्यार्थियों से मोबाइल के संतुलित व सकारात्मक उपयोग की अपील की।इस दौरान विद्यार्थियों व शिक्षकों को नशामुक्त समाज और विकसित भारत के निर्माण में सहयोग की शपथ दिलाई गई।साथ ही आत्मवल, निर्णय क्षमता और भावनात्मक संतुलन मजबूत करने के लिये राजयोग मेडिटेशन के महत्व पर प्रकाश डाला।संस्था द्वारा विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार जैन को कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।अभियान को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक अशोक कुमार सिन्हा,नेम कुमार जैन,राजेश कुमार ठाकुर,अंकित जैन,महेश साव,शक्ति प्रसाद महतो,महेश कुमार,जितेंद्र प्रसाद शिक्षिका ममता कुमारी,मनोरमा कुमारी और ब्रह्माकुमारी संस्था के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
रिपोर्टर : ऋषभ
No Previous Comments found.