डुमरी अनुमंडल कार्यालय के समीप एक दिवसीय महाधरना का आयोजन किया गया।

डुमरी: डुमरी को जिला बनाने की मांग को लेकर मंगलवार को डुमरी अनुमंडल कार्यालय के समीप एक दिवसीय महाधरना का आयोजन किया गया। महाधरना का नेतृत्व बैजनाथ महतो (छोटू दा) के नेतृत्व में किया गया।
धरना में डुमरी को जिला बनाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं समर्थक शामिल हुए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि डुमरी को जिला का दर्जा मिलने से क्षेत्र के लोगों को प्रशासनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा और विकास को भी गति मिलेगी।
महाधरना के माध्यम से सरकार से डुमरी को अविलंब जिला घोषित करने की मांग की गई। इस दौरान लोगों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की और सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित किया।

रिपोर्टर  - राहुल कुमार 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.