जैन मध्य विद्यालय में परीक्षा परिणाम घोषित मेधावी छात्र सम्मानित
डुमरी : पारसनाथ दिगम्बर जैन मध्य विद्यालय,ईसरी बाजार में गुरुवार को प्रथम सावधिक परीक्षा 2026-27 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। प्रधानाध्यापक सुनील कुमार जैन ने वर्गवार परीक्षा परिणाम घोषित करते हुये कहा कि कक्षा K.G. में विनीता कुमारी प्रथम,पिहु कुमारी द्वितीय, दौलत कुमार महतो तृतीय कक्षा एक में अंकुश राज प्रथम,ऋषिका कुमारी द्वितीय,राजवीर रवानी तृतीय कक्षा द्वितीय में संजना कुमारी प्रथम,जिया कुमारी द्वितीय,दीपा कुमारी तृतीय कक्षा तृतीय में उमेश कुमार प्रथम,आयुष कुमार द्वितीय, रूद्र नारायण तृतीय कक्षा चतुर्थ में अनुश्री प्रथम, इच्छा कुमारी द्वितीय,दिव्या कुमारी तृतीय कक्षा 5 में मीरा कुमारी प्रथम,युवराज रवानी द्वितीय,अनु कुमारी तृतीय कक्षा 6 में आरुषि सिन्हा प्रथम,रंग कुमारी द्वितीय,सुमिता कुमारी तृतीय कक्षा सप्तम 'अ' में सत्यम कुमार प्रथम,राजश्री जैन द्वितीय ऋतिक कुमार तृतीय कक्षा सप्तम 'ब' में युवराज कुमार प्रथम,सागर कुमार 'अ' द्वितीय,विनीता कुमारी तृतीय कक्षा अष्टम 'अ' में कल्पना कुमारी और दुर्गा कुमारी संयुक्त रूप से प्रथम,मनीष कुमार द्वितीय, प्रीति कुमारी तृतीय कक्षा अष्टम'ब' में सोनू कुमार प्रथम,संतोष कुमार द्वितीय, किरण कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी कक्षाओं में प्रथम,द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
परीक्षा परिणाम घोषणा के पश्चात छात्र-छात्राओं तथा अभिभावकों को संबोधित करते हुये प्रधानाध्यापक सुनील कुमार जैन ने कहा की परीक्षा फल आपकी मेहनत का परिणाम है। इससे पता चलता है कि आपने कितनी मेहनत की है। विद्यार्थी जीवन केवल अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं है,बल्कि यह जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का महत्वपूर्ण समय है।असफलता से सीख लेकर आगे बढ़ना ही सच्ची सफलता है।
प्रथम सावधिक परीक्षा 2026-27 दिनांक 21अगस्त 2026 को संपन्न हुई थी,जिसमें 303 छात्र-छात्रायें शामिल हुये थे। मौके पर शिक्षक अशोक कुमार सिन्हा,नेम कुमार जैन,अंकित जैन,राजेश कुमार ठाकुर,महेश साव, शक्ति प्रसाद महतो,महेश कुमार,जितेंद्र प्रसाद शिक्षिका ममता कुमारी एवं मनोरमा कुमारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : ऋषभ
No Previous Comments found.