राष्ट्रीय प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा में घोटवानी स्कूल का प्रदर्शन रहा बेहतर
दुर्ग : शिक्षा सत्र 2024-25 हेतु राष्ट्रीय प्रावीण्य सह छात्रवृत्त्रि परीक्षा से इस वर्ष शासकीय पुर्व माध्यमिक शाला घोटवानी (धमधा) से पाँच छात्र/छात्राओं का इस वर्ष चयन हुआ है। जिसमें कृष कुमार निषाद, याचना पाल, जास्मीन सिन्हा ,लक्ष्मण कुर्रे ,निशा साहू का चयन छात्रवृत्ति हेतु हुआ है। पिछले पाँच वर्षों से लगातार इस स्कूल में छात्रों का इस परीक्षा में चयन शानदार रहा है अभी तक कुल 66 बच्चों का चयन हो चुका है। बच्चों के इस शानदार सफलता के लिये प्रधान पाठक केशव प्रसाद पटेल,बेनी माधव देवांगन, गिरधर सिंह राजपूत उपेन्द्र वर्मा यशपाल सिंह पटेल, तिलोचन वर्मा,गन्नु सिंह ठाकुर,रेखराम साहू,लोमन वर्मा, सहित शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष हेमंत पाल, खम्भन साहू, डाक्टर देवेन्द्र उमरे, सहित सभी सदस्यों ने चयनित बच्चों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए विल्वफल,पेन व गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।
रिपोर्टर : हेमंत उमरे

No Previous Comments found.