बृहद स्तर पर सिलाई मशीन वितरण : महिलाओं की आत्मनिर्भरता की ओर एक सशक्त कदम
दुर्ग : बेटी बचाओ मंच द्वारा आज कमला मोटर्स, गंजपारा में आयोजित एक प्रेरणादायक कार्यक्रम में 9 जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की गईं, जिससे वे स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकें। यह पुनीत कार्य बेटी बचाओ मंच के संरक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी कैलाश जैन बरमेचा की प्रेरणा से एवं जना स्मॉल फाइनेंस बैंक के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जरीना जमाल उपस्थित रहीं, जिन्होंने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा: आज की नारी यदि संसाधन पाए तो वह अपने जीवन के साथ-साथ समाज को भी संवार सकती है। मंच की यह पहल सराहनीय है। विशिष्ट उपस्थिति रही इन गणमान्य व्यक्तियों की इस अवसर पर मंच की जिला अध्यक्ष रश्मि अग्रवाल, उपाध्यक्ष उमा राय, आयशा अहमद, मंजू बरमेचा, सीमा यादव, मृदुला रोजिन्दर, सुषमा मुलतकर, वरिष्ठ साहित्यकार रौनक जमाल, शायर नावेद रज़ा दुर्गवी, शशिकांत तिवारी, मुकेश तिवारी, तथा जना बैंक से प्रियंका भट्टाचार्य एवं सविता साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने मंच की इस पहल की सराहना की और इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी प्रयास बताया। लाभार्थी महिलाओं ने जताया मंच के प्रति आभार कार्यक्रम में सिलाई मशीन प्राप्त करने वाली लाभार्थी महिलाओं ने "बेटी बचाओ मंच" का हृदय से आभार व्यक्त किया और बताया कि यह सहयोग उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला है जिनको मशीन प्राप्त हुई उनके नाम इस प्रकार है सुजाता सोनी परवीन खान रुखसाना बेगम निराशा निषाद मीना इंगले किरण देवांगन पिंकी देवांगन चमेली देवांगन देवकी देवांगन।
रिपोर्टर : धर्मेंद्र गुप्ता
No Previous Comments found.