अतुल पर्वत ने योगी आदित्यनाथ को छत्तीसगढ़ की पहचान बस्तर का एक कल्पवृक्ष का स्मृति चिन्ह भेंट किया

भिलाई : शिवावतारी महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की तपोस्थली गोरखपुर की पावन धरा पर पहुँचकर , भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन के अध्यक्ष व प्रदेश के भाजपा युवा नेता अतुल पर्वत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  से शिष्टाचार भेंट की व उनका आशीर्वाद लिया ।साथ ही छत्तीसगढ़ की पहचान बस्तर का एक कल्पवृक्ष का स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।अतुल पर्वत ने कहा मैं माननीय मुख्यमंत्री योगी जी का आभार व्यक्त करता हूँ की मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को अपना बहुमूल्य समय प्रदान किया। योगी जी सिर्फ उत्तरप्रदेश के ही नहीं वरन पूरे देश के लोकप्रिय जन नेता है उन्होंने हिंदुत्व की अलख जगाने वाले ,एक नई सोच और विकास में अग्रणी बनाने वाले भारत के लोकप्रिय मुख्यमंत्रीयो में से एक है उनसे शिष्टाचार भेंट मुलाकात कर काफी खुशी हुई। 

रिपोर्टर : धर्मेंद्र गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.