दुर्ग में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर भव्य जनजातीय गौरव समारोह

दुर्ग :  भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आज दुर्ग जिला जनजातीय उत्सव और गौरव के वातावरण में सराबोर रहा। भिलाई के कला मंदिर में आयोजित मुख्य जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी और भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुई। सांसद बघेल ने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का संदेश वाचन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई जनजातीय कल्याणकारी योजनाओं से समाज के जीवन में नया उजियारा आया है। उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह सहित जनजातीय वीरों के योगदान को भी याद किया।कार्यक्रम में विधायक रिकेश सेन, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, संभागायुक्त एस.एन. राठौर, कलेक्टर अभिजीत सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक व पुरुषोत्तम देवांगन सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा का जीवन और संघर्ष प्रभावशाली रूप से प्रस्तुत किया गया। गुजरात के नर्मदा जिले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनजातीय गौरव दिवस संबोधन का लाइव प्रसारण भी देखा गया।

मुख्यमंत्री के संदेशको में कहा गया कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के साहस और बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का महत्त्वपूर्ण प्रयास है।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले हितग्राहियों को सम्मानित किया गया। जिलेभर से जनजातीय समाज के लोग और कलाकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : धर्मेंद्र गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.