हनुमान जी का भगवाध्वज फहराकर दिव्य हनुमंत कथा की तैयारियों का शुभारंभ

दुर्ग : भिलाई ..सनातन धर्म के ध्वजवाहक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी की दिव्य हनुमंत कथा के प्रथम चरण की औपचारिक शुरुआत रविवार को जयंती स्टेडियम मैदान में ध्वज पूजन समारोह के साथ हुई। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने विधिवत भूमि एवं ध्वज पूजन कर हनुमान जी का भगवाध्वज फहराया। कार्यक्रम के दौरान पूरा कथा स्थल “जय श्रीराम” और “जय हनुमान” के नारों से गूंज उठा।

ध्वज पूजन समारोह में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पाण्डेय, दिव्य हनुमंत कथा के संयोजक राकेश पाण्डेय, सेवा समर्पण समिति के अध्यक्ष पंडित वीरेंद्र शुक्ल सहित सनातन धर्म से जुड़े अनेक विशिष्टजन उपस्थित रहे। पूजन उपरांत प्रख्यात आचार्य कान्हा जी महाराज के नेतृत्व में 11 पंडितों द्वारा गणेश पूजन, हनुमान चालीसा पाठ एवं महाआरती संपन्न कराई गई, जिसके बाद महाप्रसादी का वितरण हुआ।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने आयोजन समिति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी की कथा आज देश-दुनिया में सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और हिंदू समाज की एकजुटता का सशक्त माध्यम बनी है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रशासनिक सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि कथा आयोजन के दौरान बिजली, पानी, यातायात, सफाई एवं स्वास्थ्य जैसी सभी मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

ध्वज पूजन अवसर पर भाजपा संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, पूर्व मंत्री रमशीला साहू, पूर्व विधायक सांवलाराम डाहरे, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में सनातनी एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : धर्मेंद्र गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.