अरविंदर सिंह खुराना बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के दुर्ग जिला अध्यक्ष,संगठन में हर्ष

दुर्ग - भारतीय जनता पार्टी दुर्ग के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरविंदर सिंह खुराना को पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर संगठन में हर्ष का माहौल है। उनकी नियुक्ति पर भाजपा पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। पार्टी नेताओं ने कहा कि अरविंदर सिंह खुराना एक अनुभवी,कर्मठ एवं संगठननिष्ठ कार्यकर्ता हैं। संगठन में उनके लंबे अनुभव का लाभ अल्पसंख्यक मोर्चा को मिलेगा और उनके नेतृत्व में मोर्चा को नई दिशा व मजबूती प्राप्त होगी। अपनी नियुक्ति पर अरविंदर सिंह खुराना ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है,उस पर वे पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उनकी नियुक्ति को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों में उत्साह देखा जा रहा है।

रिपोर्टर - धर्मेंद्र गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.