साजन जोसफ बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री, संगठन में उत्साह
दुर्ग : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री के रूप में वार्ड क्रमांक 51, दुर्ग के लोकप्रिय पार्षद साजन जोसफ की नियुक्ति पर भाजपा संगठन एवं समर्थकों में हर्ष का वातावरण है। उनकी नियुक्ति को पार्टी नेतृत्व द्वारा उनकी निष्ठा, कर्मठता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण का सम्मान बताया जा रहा है।
पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने साजन जोसफ को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे एक जमीनी नेता हैं, जिन्होंने पार्षद के रूप में सदैव जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी है। संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका और अल्पसंख्यक समाज के बीच मजबूत पकड़ का लाभ पार्टी को प्रदेश स्तर पर मिलेगा।
अपनी नियुक्ति पर साजन जोसफ ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसका निर्वहन वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उनकी नियुक्ति को भाजपा संगठन के लिए नई ऊर्जा और नई दिशा देने वाला कदम बताया जा रहा है।
रिपोर्टर : धर्मेंद्र गुप्ता


No Previous Comments found.