PKM स्टूडियो का वार्षिक गीत-संगीत मिलन समारोह 21 दिसंबर को
दुर्ग - भिलाई अंचल के संगीत प्रेमियों के लिए एक यादगार सांस्कृतिक आयोजन होने जा रहा है। सोशल मीडिया के माध्यम से गायन प्रतिभाओं को निरंतर मंच प्रदान करने वाला PKM स्टूडियो फेसबुक लाइव पर अपने 300 सफल एपिसोड पूर्ण कर चुका है। इसी उपलब्धि के उपलक्ष्य में PKM स्टूडियो द्वारा प्रथम वार्षिक गीत-संगीत एवं नृत्य मिलन समारोह का आयोजन रविवार, 21 दिसंबर को प्रातः 11 बजे से भिलाई स्थित मैत्री गार्डन में किया जाएगा। PKM स्टूडियो के डायरेक्टर प्रवीण मेश्राम ने बताया कि यह आयोजन संगीत साधकों, शौक़ीन गायकों और कला प्रेमियों के लिए एक आत्मीय मंच होगा। कार्यक्रम में दुर्ग-भिलाई क्षेत्र के लगभग 80 गायक कलाकार अपनी मधुर प्रस्तुतियाँ देंगे, जिनमें विभिन्न संगीत विधाओं की झलक देखने को मिलेगी।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध भजन सम्राट आदरणीय प्रभंजन चतुर्वेदी जी की गरिमामय उपस्थिति रहेगी, जिनके सान्निध्य से कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्राप्त होगी। गायन के साथ-साथ नृत्य प्रस्तुतियाँ, रोचक इवेंट्स एवं ज्ञानवर्धक क्विज़ प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की जाएँगी, जिससे यह आयोजन पारिवारिक एवं मनोरंजक बन सके। आयोजन समिति की संयोजिका श्रीमती शर्मिला दत्त हैं। समिति में महुआ सहारॉय, राजन कुमार डाहट, आदित्य सिंह, राकेश कश्यप, डॉली मुंशी, गरिमा सिन्हा एवं तेज प्रताप सिंह सक्रिय रूप से आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं। PKM स्टूडियो परिवार ने समस्त संगीत प्रेमियों एवं नागरिकों से इस सांस्कृतिक मिलन समारोह में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की है।
रिपोर्टर धर्मेंद्र गुप्ता

No Previous Comments found.