पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्री हनुमंत कथा की तैयारियां तेज, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

दुर्ग : बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के श्रीमुख से जयंती स्टेडियम के बाजू मैदान में 24 से 29 दिसंबर तक आयोजित होने वाली भव्य श्री हनुमंत कथा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। कथा के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सेवा समर्पण समिति द्वारा दिन-रात व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

कथा आयोजन समिति के संयोजक राकेश पाण्डेय के मार्गदर्शन में कथा स्थल पर विशाल डोमशेड निर्माण, साफ-सफाई, बैठक व्यवस्था और आवश्यक सेवाओं का कार्य तेजी से चल रहा है। श्रद्धालुओं की सेवा हेतु वालंटियर कार्ड बनाए जा रहे हैं, जिसके लिए आधार कार्ड की दो फोटो कॉपी और दो पासपोर्ट साइज फोटो कथा स्थल स्थित कार्यालय काउंटर में ली जा रही हैं। दुर्ग-भिलाई सहित रायपुर और राजनांदगांव से बड़ी संख्या में लोग सेवा भाव से वालंटियर बन रहे हैं।
इधर, आयोजन की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह और एसएसपी विजय अग्रवाल ने कथा स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पेयजल, शौचालय, पार्किंग, आपात निकास, सीसीटीवी, फायर सेफ्टी, ट्रैफिक प्लान और मेडिकल सुविधाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय भी मौजूद रहीं।
आयोजनकर्ता राकेश पाण्डेय ने सभी हनुमान भक्तों से अधिक संख्या में पहुंचकर श्री हनुमंत कथा का श्रवण करने की अपील की है

रिपोर्टर : धर्मेंद्र गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.