नई दिल्ली में अतुल पर्वत ने भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की भेंट,नए दायित्व के लिए दी बधाई
भिलाई : भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा नेता अतुल पर्वत ने आज नई दिल्ली पहुँचकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर अतुल पर्वत ने नितिन नबीन जी को पार्टी में मिले नए महत्वपूर्ण दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
भेंट के दौरान अतुल पर्वत ने कहा कि प्रदेश प्रभारी के रूप में नितिन नबीन जी के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और सतत परिश्रम ने छत्तीसगढ़ को संगठनात्मक रूप से नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में ऐतिहासिक सफलता हासिल की, जो उनके सशक्त और प्रेरणादायी नेतृत्व का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
अतुल पर्वत ने आगे कहा कि नितिन नबीन जी का नेतृत्व कार्यकर्ताओं में ऊर्जा और आत्मविश्वास भरने वाला रहा है। उनके निर्णयों और संगठनात्मक कौशल से पार्टी न केवल मजबूत हुई है, बल्कि जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को भी नई दिशा मिली है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नितिन नबीन जी के ऊर्जावान और दूरदर्शी नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी आने वाले समय में और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी तथा राष्ट्र सेवा के पथ पर नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।
अंत में अतुल पर्वत ने पुनः नितिन नबीन जी को नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
रिपोर्टर : धर्मेंद्र गुप्ता

No Previous Comments found.