नागरिक सहकारी बैंक चुनाव: चार नामांकन निरस्त, 117 पदों में 16 समूहों में होगा मतदान
दुर्ग : नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित, दुर्ग के प्रतिष्ठित चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच के बाद चार प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त कर दिए गए हैं। रविवार को बैंक मुख्यालय में रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी देवाशीश दास की मौजूदगी में नामांकन पत्रों की गहन जांच की गई। आपत्तियों के नियमानुसार परीक्षण एवं निराकरण के उपरांत यह निर्णय लिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रत्यायुक्त सदस्य पद के लिए कुल 143 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए थे। जांच प्रक्रिया के दौरान विभिन्न कारणों से चार नामांकन निरस्त किए गए, जबकि 139 नामांकन वैध पाए गए। इस दौरान कुछ प्रत्याशियों द्वारा आपत्तियां दर्ज कराई गईं, जिनका नियमों के तहत निराकरण किया गया।
चुनाव कार्यक्रम के तहत नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 5 जनवरी निर्धारित की गई थी। नामांकन वापसी पूर्ण होने के बाद चुनावी तस्वीर स्पष्ट हो गई। अंतिम दिन दो प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए, जिनमें समूह क्रमांक-1 से अखिलेश अग्रवाल तथा समूह क्रमांक-14 से अब्दुल गफ्फार रिजवी शामिल हैं।
गौरतलब है कि नागरिक सहकारी बैंक के कुल 117 समूहों के लिए चुनाव अधिसूचना जारी की गई थी। इसके अंतर्गत 154 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें जांच के बाद 143 नामांकन वैध पाए गए। नामांकन वापसी की समयसीमा समाप्त होने के पश्चात 80 समूहों में प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए, जबकि 21 समूहों में किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं भरा। शेष 16 समूहों में अब मतदान के जरिए फैसला होगा।
इन 16 समूहों—क्रमांक 20, 47, 63, 75, 81, 93, 96, 98, 102, 105, 106, 107, 111, 113, 116 एवं 117—के लिए कुल 32 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन समूहों में मतदान 11 जनवरी को श्री गुजर क्षत्रिय गुजराती समाज भवन,दुर्ग में प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कराया जाएगा। मतदान समाप्ति के एक घंटे बाद उसी स्थल पर मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
बैंक के कुल 5887 सदस्य मतदाता इस चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव को लेकर बैंक परिसर एवं सदस्यों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। नामांकन जांच व वापसी की प्रक्रिया रिटर्निंग अधिकारी देवाशीश दास के मार्गदर्शन में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस दौरान बैंक के पूर्व अध्यक्ष कमल नारायण रुंगटा राजेश यादव पवन बड़जात्या संजय सिंह सुशील रूंगटा मनोज ताम्रकार वेंकट शास्त्री राव दिलीप देशमुख राजकुमार वर्मा रमेश शर्मा अखिलेश मिश्रा तेज बहादुर बंछोर संदीप जैन धर्मेंद्र गुप्ता प्रेस क्लब से मोहम्मद नसीम फारूकी रोहिताश शिंह भुआल शैलेंद्र साहू ईश्वर साहू प्रशांत राजपूत सहित अनेक प्रत्याशी, उनके समर्थक एवं बैंक सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : धर्मेंद्र गुप्ता

No Previous Comments found.