अमृत काल के विजन को साकार करने वाला सर्वस्पर्शी बजट : भाजपा दुर्ग
दुर्ग : विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रस्तुत राज्य बजट का दुर्ग भाजपा पदाधिकारियों ने स्वागत करते हुए इसे विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत रूपरेखा बताया है। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा पेश किए गए बजट को अमृत काल के विजन और राज्य की विकास दर दोगुनी करने के लक्ष्य के अनुरूप बताया गया।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज सोनी ने कहा कि यह बजट सर्वस्पर्शी है, जो समाज के हर वर्ग—महिला, किसान, युवा और उद्यमी—की आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि यह केवल आय-व्यय का दस्तावेज नहीं, बल्कि सरकार की विकास दृष्टि का प्रतिबिंब है। रानी दुर्गावती योजना के तहत 18 वर्ष पूर्ण करने वाली बालिकाओं को 1.50 लाख रुपये की सहायता तथा विवाहित महिलाओं को वार्षिक 12 हजार रुपये की सहायता जारी रखने का प्रावधान स्वागतयोग्य है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में नए आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण का भी प्रस्ताव है।
भाजपा कार्यालय सह-प्रभारी राहुल पंडित ने बजट को युवा-शक्ति के लिए अवसरों का द्वार बताया। नए मेडिकल कॉलेज, नालंदा लाइब्रेरी, ट्रिपलआईटी एवं सीजी आईटी संस्थानों के लिए बजटीय प्रावधान, आईटीआई व पॉलिटेक्निक संस्थानों के उन्नयन तथा स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट शाला योजना के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान युवाओं को नई दिशा देगा। कृषि क्षेत्र में कृषक उन्नति योजना के तहत 10 हजार करोड़, विद्युत पंपों हेतु 5,500 करोड़ की सब्सिडी और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए 820 करोड़ रुपये का प्रावधान किसानों को सशक्त करेगा।
जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया ने कहा कि 23 नए औद्योगिक पार्क, पांच नए मेडिकल कॉलेज और अधोसंरचना विकास के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा।
ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष तेखन सिन्हा ने बताया कि अन्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण के लिए 80 करोड़, ओबीसी छात्रावास निर्माण, पीएम जनमन योजना, धरती आबा अभियान और तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए चरण पादुका योजना जैसे प्रावधान सामाजिक न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। महतारी वंदन योजना के लिए 8,200 करोड़ रुपये का प्रावधान मातृशक्ति सशक्तिकरण का प्रमाण है।
भाजपा पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज
रिपोर्टर : धर्मेंद्र गुप्ता

No Previous Comments found.