दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी में निकिता मिलिंद बनीं महामंत्री, संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प

दुर्ग : दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी में निकिता मिलिंद को महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए उन्होंने अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल एवं वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।

निकिता मिलिंद ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वे कृतज्ञ हैं। उन्होंने विशेष रूप से दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में कार्य करने का अवसर मिलना उनके लिए गौरव की बात है। यह पद उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।
उन्होंने कहा कि वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ दुर्ग शहर में संगठन को मजबूत करने तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगी।
निकिता मिलिंद ने कहा कि हम सबका एक ही लक्ष्य है—जनता की आवाज को बुलंद करना और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाना। आने वाले समय में जनहित के मुद्दों पर दुर्ग शहर में पूरी सक्रियता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।
रिपोर्टर : धर्मेंद्र गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.