सर्वांगीण विकास की दिशा में मजबूत कदम है वित्त वर्ष 2026–27 का बजट : ठाकुर तिजिल सिंह (राहुल)

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में प्रस्तुत वित्त वर्ष 2026–27 के बजट को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ठाकुर तिजिल सिंह (राहुल) ने सभी वर्गों के लिए हितकारी एवं संतुलित बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में एक मजबूत कदम है, जिसमें किसान, युवा, महिला, मजदूर, व्यापारी एवं मध्यमवर्ग सहित सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा गया है।

ठाकुर तिजिल सिंह ने कहा कि बजट में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और यह बजट उसी सोच को साकार करता है।
उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत यह बजट राज्य के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिससे प्रदेश के हर वर्ग को लाभ प्राप्त होगा।

रिपोर्टर : धर्मेंद्र गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.