होली पर सामाजिक समरसता का संदेश दे रहे उद्योगपति एवं साहित्यकार कैलाश जैन बारमेचा

दुर्ग : रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर शहर के प्रख्यात उद्योगपति, समाजसेवक एवं वरिष्ठ साहित्यकार कैलाश जैन बारमेचा एक बार फिर अपने सामाजिक सरोकारों के चलते चर्चा में हैं। व्यावसायिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ समाज सेवा और साहित्य के क्षेत्र में उनकी निरंतर सक्रियता ने उन्हें शहर में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।

होली के इस अवसर पर उन्होंने शहरवासियों से आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की है। उनका कहना है कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि समाज में मेल-जोल बढ़ाने और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने का अवसर भी है। उन्होंने लोगों से मतभेद भुलाकर एकता और समरसता के साथ इस पर्व को मनाने का संदेश दिया।
उद्योग जगत में सफलता के साथ-साथ शिक्षा, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी उन्हें समाज का सच्चा प्रेरणास्रोत बनाती है। विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में उनका सहयोग हमेशा सराहनीय रहा है।
होली के इस शुभ अवसर पर कैलाश जैन बारमेचा ने सभी शहरवासियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, शांति और समृद्धि की कामना की

रिपोर्टर : धर्मेंद्र गुप्ता

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.