जनप्रतिनिधि का जनसेवा संकल्प: वार्ड 12 के पार्षद अजीत वैध ने दी होली की शुभकामनाएं
दुर्ग : वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद अजीत वैध अपने मिलनसार स्वभाव और जनसेवा की प्रतिबद्धता के कारण क्षेत्र में विशेष पहचान रखते हैं। भारतीय जनता पार्टी से टिकट नहीं मिलने के बावजूद उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरकर जीत हासिल की, जो उनके प्रति वार्डवासियों के अटूट विश्वास को दर्शाता है।
पार्षद अजीत वैध की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वे हर समय वार्ड के लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े नजर आते हैं। किसी भी समस्या की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचकर समाधान के प्रयास में जुट जाते हैं। यही कारण है कि वार्ड की जनता उन्हें अपना सच्चा और सक्रिय प्रतिनिधि मानती है।
सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते हुए वे न केवल अपने वार्ड, बल्कि आसपास के क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान के लिए भी निरंतर प्रयासरत रहते हैं। नगर निगम की सामान्य सभा में जनता की आवाज को मजबूती से उठाना और उस पर अमल सुनिश्चित कराना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है।
होली के पावन अवसर पर अजीत वैध ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि होली को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा सतर्कता और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ पर्व का आनंद लें।
रिपोर्टर : धर्मेंद्र गुप्ता

No Previous Comments found.