भिलाई में प्रधानमंत्री आवास योजना की लॉटरी, 7 हितग्राहियों को मिला पक्का घर
दुर्ग - भिलाई नगर पालिक निगम भिलाई में शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (एएचपी घटक) के तहत लॉटरी का आयोजन निगम सभागार में किया गया। इस लॉटरी में “मोर मकान–मोर आस” एवं “मोर मकान–मोर चिन्हारी” योजना के तहत निर्मित आवासों का आवंटन किया गया। पारदर्शी प्रक्रिया के तहत कुल 7 हितग्राहियों को आवास प्रदान किया गया। लॉटरी प्रक्रिया आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय,सभापति गिरवर बंटी साहू,पार्षद महेश वर्मा,सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह,नोडल अधिकारी एवं अधीक्षण अभियंता अजीत तिग्गा,जोन आयुक्त कुलदीप गुप्ता,सहायक अभियंता नितेश मेश्राम तथा उप अभियंता दीपक देवांगन की उपस्थिति में संपन्न हुई। लॉटरी के माध्यम से अरूण तिवारी,घमोतिन बाई,ओमेन्द्र कोल्हाकर, वंदना शिवरामवार, पैयरी बाई, सीता बाई और मोहम्मद खालिक को आवास आबंटित किए गए। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराना है। पूरी लॉटरी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई। आवास मिलने पर लाभार्थियों ने खुशी जाहिर करते हुए शासन और निगम प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आवास प्रभारी विद्याधर देवांगन,सीएलटीसी किरण चतुर्वेदी,नम्रता ठाकुर,जी.जागेश्वर साहू, मेहत्तर सोनी,भूषण निर्मलकर,मोहन राव,थलेश्वर जोशी,सावित्री सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर - धर्मेंद्र गुप्ता
No Previous Comments found.