गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत से मिले अतुल पर्वत, हिंदू नववर्ष के भव्य आयोजन का दिया निमंत्रण

दुर्ग :  भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन के अध्यक्ष व प्रदेश भाजपा नेता अतुल पर्वत ने गोवा प्रवास के दौरान  डॉ प्रमोद सावंत  से सौजन्य मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने भिलाई में हिंदू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य धार्मिक कार्यक्रम की जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी।

अतुल पर्वत ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में “एक शाम श्री राम खाटू श्याम के नाम” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भजन-कीर्तन, धार्मिक प्रस्तुति एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रहती है।
मुलाकात के दौरान अतुल पर्वत ने मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि वे इस कार्यक्रम में शामिल होने का प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अतुल पर्वत को सफल आयोजन के लिए अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं। वहीं अतुल पर्वत ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता, आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश फैलता है।


रिपोर्टर : धर्मेंद्र गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.