संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा निर्णय, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

दुर्ग - भिलाई में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा ने संगठन विस्तार और मजबूती के उद्देश्य से महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अब्दुल नासिर को जिला महामंत्री नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा भिलाई जिला में संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में अहम निर्णय लेते हुए अब्दुल नासिर को जिला महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति के बाद से ही भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का वातावरण व्याप्त है।

अब्दुल नासिर को नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं,पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्हें एक सरल, मिलनसार और ऊर्जावान व्यक्तित्व के रूप में जाना जाता है। उनकी संगठनात्मक कार्यशैली और लेखन में दक्षता के साथ-साथ सामाजिक एवं राजनीतिक विषयों पर गहरी पकड़ ने उन्हें संगठन में विशेष पहचान दिलाई है।

नासिर लंबे समय से भाजपा के एक सक्रिय और निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करते आए हैं। भाजपा कैंप मंडल सहित पूरे भिलाई क्षेत्र में उनकी नियुक्ति को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
पार्टी के वरिष्ठजनों का मानना है कि यह जिम्मेदारी उनके निरंतर परिश्रम, निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण का परिणाम है। उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से संगठन को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि अब्दुल नासिर अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और कुशलता के साथ करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

रिपोर्टर - धर्मेंद्र गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.