समाज सेवा के साथ जागरूकता की नई पहल: आकृति फाउंडेशन का विस्तार

दुर्ग : समाज सेवा और जनजागरण के उद्देश्य से कार्यरत आकृति फाउंडेशन अब अपने कार्यक्षेत्र को और व्यापक करने जा रहा है। फाउंडेशन के संरक्षक कैलाश जैन बरमेचा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस संस्था का उद्देश्य केवल सेवा कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने के लिए भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कैलाश जैन बरमेचा ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा पूर्व में भी कई सराहनीय कार्य किए जा चुके हैं। हाल ही में जरूरतमंद स्कूली बच्चों को जूते-चप्पल वितरित कर उन्हें राहत प्रदान की गई, जिससे बच्चों की शिक्षा में किसी प्रकार की बाधा न आए। उन्होंने कहा कि शिक्षा, व्यापार और चिकित्सा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी आकृति फाउंडेशन के माध्यम से योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा।
समाज सेवा के प्रति समर्पित कैलाश जैन बरमेचा की पहचान एक संवेदनशील और सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में बन रही है। उन्हें साहित्य और सामाजिक गतिविधियों में विशेष रुचि है, जिसके चलते वे समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े रहते हैं और उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास करते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में फाउंडेशन के माध्यम से कई जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे समाज के हर वर्ग को लाभ मिल सके और एक सकारात्मक बदलाव की दिशा में कदम बढ़ाया जा सके।

रिपोर्टर : धर्मेंद्र गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.