अंबेडकर जयंती से पूर्व भाजपा का स्वच्छता अभियान, प्रतिमा स्थल की सफाई

दुर्ग :  भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पूर्व भारतीय जनता पार्टी द्वारा शहर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में बाबा साहब की प्रतिमा एवं उसके आसपास साफ-सफाई की गई।

अभियान में महापौर अलका बाघमार, जिला महामंत्री व कार्यक्रम प्रभारी विनोद अरोरा तथा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शिव चंद्राकर विशेष रूप से मौजूद रहे।
इस दौरान सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि बाबा साहब ने समाज को समानता, स्वाभिमान और सामाजिक न्याय का मार्ग दिखाया है। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और वर्तमान सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिला भाजपा उपाध्यक्ष मनोज सोनी, सरिता मिश्रा, अशोक राठी, राजीव पांडेय, मंत्री गायत्री वर्मा, हिमा साहू, शैलेंद्र शैंडे, सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, कार्यालय मंत्री आसिफ अली, सह कार्यालय मंत्री राहुल पंडित, प्रवक्ता अरुण सिंह, रजा खोखर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : धर्मेंद्र गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.