ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की पड़ताल, जल संरक्षण और वृक्षारोपण पर सख्त निर्देश
दुर्ग - पाटन मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बजरंग कुमार दुबे ने जनपद पंचायत पाटन के अंतर्गत ग्राम पंचायत ढौर, सावनी, दैमार एवं अमेरी का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान जल संरक्षण (WAT) और वृक्षारोपण कार्यों पर विशेष जोर देते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण और जल संरचनाओं के निर्माण को प्राथमिकता देने की बात कही गई। ग्राम पंचायत अमेरी में तालाब पार स्थित कार्यों का अवलोकन कर गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए गए। वहीं अटल डिजिटल सेवा केंद्र का निरीक्षण कर कर (टैक्स) से जुड़ी जानकारी समय पर पोर्टल में दर्ज करने को कहा गया।
सावनी पंचायत में अमृत सरोवर के रखरखाव, मछली पालन और सब्जी उत्पादन जैसी आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। दैमार पंचायत में ट्री गार्ड चोरी के मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कराने और सचिव की अनुपस्थिति पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। सीईओ ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी योजनाओं को तय समय में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करना अनिवार्य होगा।
रिपोर्टर - धर्मेंद्र गुप्ता

No Previous Comments found.