दुर्ग में 2 मई को होगा विहिप अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार का आगमन, तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न
दुर्ग : विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार के 2 मई को प्रस्तावित दुर्ग आगमन को लेकर संगठन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में विहिप दुर्ग जिला के प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक क्षेत्र संगठन मंत्री जितेंद्र पंवार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इस दौरान क्षेत्र सेवा प्रमुख विभूति भूषण पांडेय, प्रांत अध्यक्ष संतोष गोलछा, प्रांत सह मंत्री नंदू राम साहू, प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख राहुल गुलाटी, प्रांत सेवा टोली सदस्य मनीष बुचासिया, विभाग संगठन मंत्री कन्हैया कुंदन सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा मातृशक्ति प्रांत संयोजिका शशि बंछोर, जिला मंत्री रामलोचन (राकेश) तिवारी, सह मंत्री जीवेश उपाध्याय, कोषाध्यक्ष रामकुमार राय, उपाध्यक्ष मानसी गुलाटी व ऋषि चौहान, संपर्क प्रमुख हितेंद्र राजपूत, मातृशक्ति विभाग संयोजिका रानी साहू, सह संयोजिका अनु राणा, जिला संयोजिका ट्विंकल साहू, बजरंग दल प्रांत सुरक्षा प्रमुख एवं दुर्ग विभाग संयोजक सौरभ देवांगन, जिला संयोजक खेमलाल सेन, सह संयोजक मंगल राजपूत व टिक्कू निषाद तथा दुर्गावाहिनी जिला संयोजिका नम्रता बंसोड समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में 2 मई के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई और विभिन्न जिम्मेदारियां पदाधिकारियों को सौंपी गईं। संगठन ने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।
रिपोर्टर : धर्मेंद्र गुप्ता

No Previous Comments found.