दुर्ग में मजदूर दिवस पर ‘बोरे-बासी तिहार’, भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार को घेरा

दुर्ग : मजदूर दिवस (1 मई) के अवसर पर आयोजित “बोरे-बासी तिहार” कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा की डबल इंजन सरकार पर तीखा प्रहार किया। ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के तीनों जिलाध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, राकेश ठाकुर और मुकेश चंद्राकर सहित सभी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शामिल हुए।

मजदूर दिवस के अवसर पर भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार मजदूरों और किसानों के बजाय पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस शासन में हजारों उद्योगों की स्थापना हुई, जिससे करोड़ों लोगों को रोजगार मिला, लेकिन भाजपा के प्रदेश के 18 वर्ष और केंद्र के 12 वर्ष के शासन में उद्योगों को बेचने और मजदूरों को बेरोजगार करने का काम हुआ है। उन्होंने भिलाई इस्पात संयंत्र का उदाहरण देते हुए कहा कि 1980 में जहां 60 हजार नियमित कर्मचारी थे, आज उनकी संख्या घटकर लगभग 12 हजार रह गई है। उन्होंने सेक्टर-9 अस्पताल के निजीकरण की तैयारी का भी विरोध करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार जल, जमीन, जंगल और उद्योगों को बेचने में लगी है।
कार्यक्रम के आयोजक क्षितिज चंद्राकर ने कहा कि भाजपा सरकार ने मजदूरों और गरीबों का शोषण किया है। मनरेगा में कटौती कर कार्य दिवस कम कर दिए गए, जिससे ग्रामीणों के रोजगार के अवसर घटे हैं और मजदूरों का पलायन बढ़ा है।
दुर्ग शहर अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि “बोरे-बासी” छत्तीसगढ़ के मजदूरों और किसानों का पारंपरिक आहार है, जो प्रदेश की संस्कृति, परंपरा और पहचान को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही वह पार्टी है जो मजदूर, किसान और गरीब वर्ग के हितों की रक्षा करती है।
जिला ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार को आम जनता, मजदूरों और किसानों की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं और कानून व्यवस्था कमजोर हो रही है। एक ही दिन में जिले में पांच हत्याएं होना गंभीर स्थिति को दर्शाता है, वहीं मंत्री और विधायक प्रदेश छोड़कर अन्य राज्यों के चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं।
कार्यक्रम में भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, पूर्व सदा अध्यक्ष लक्ष्मण चंद्राकर, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू, दीपक दुबे, जितेंद्र साहू, महापौर नीरज पाल, शशि सिन्हा, पूर्व महापौर आनंद वर्मा, राजेश यादव, अल्ताफ अहमद, देवेंद्र देशमुख, संजय कोहले, अय्यूब खान, प्रवक्ता नासिर खोखर, अनूप वर्मा, जयंत देशमुख, गौरव उमरे, दीप सारस्वत, सिद्धार्थ चंद्राकर, दीपक जैन, अनमोल, पवन चौबे, गोलू गवाने, आशुतोष सिंह, आयुष शर्मा, निकिता मिलिंद, राजू भाटिया, तुषार कुमार, रोहन राय सिंह दिकोलां, अब्दुल गनी, अजय शर्मा, प्रेमलता साहू, धनंजय साहू, मीना पाल, बिंदु राजपूत, खुशबू साहू, अमोल जैन, यस बाकलीवाल, राजकुमार पाली, अजय मिश्रा, सुशील भारद्वाज, अजय राज शर्मा, धनंजय साहू, सुनीत घोष, सीजू एंथोनी, केशव सिंह, संजू धनकर, विनोद सेन, मीन पॉल, रतन नरमदेव, जमुना साहू, कन्या डिमर, राजकुमार नारायणी, सौरभ ताम्रकार सहित दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण और भिलाई शहर के सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : धर्मेंद्र गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.