सही दवा-शुद्ध आहार अभियान: दुर्ग जिले में सघन जांच, कोटपा एक्ट के तहत 32 स्थानों पर कार्रवाई

दुर्ग : राज्य शासन के निर्देशानुसार ‘‘सही दवा-शुद्ध आहार - यही छत्तीसगढ़ का आधार’’ थीम पर 15 दिवसीय सघन जांच अभियान के अंतर्गत जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

अभियान के ग्यारहवें दिवस, चतुर्थ चरण के द्वितीय दिवस पर औषधि शाखा ने कोटपा एक्ट के तहत करंजा भिलाई, जेवरा-सिरसा और समोदा क्षेत्रों में तंबाकू उत्पादों के दुष्प्रभावों को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 32 पान ठेलों और होटलों पर औषधि निरीक्षकों एवं पुलिस दल द्वारा चालानी कार्रवाई की गई।
वहीं खाद्य शाखा द्वारा रॉयल खालसा ढाबा पुलगांव, ठाकरे ढाबा एवं खन्ना ढाबा अंजोरा, केडएम केडबी स्टेशन रोड दुर्ग तथा श्री सांई इंटरप्राइजेस दुर्ग का निरीक्षण खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत किया गया। संचालकों को वेज-नॉनवेज अलग रखने, स्वच्छता बनाए रखने और नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

रिपोर्टर : धर्मेंद्र गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.