मदर्स डे पर ‘मां’ कार्यक्रम का आयोजन, डॉ. मानसी गुलाटी ने दी जानकारी
दुर्ग : मदर्स डे के अवसर पर 10 मई 2026, रविवार को दुर्ग के शंकर नगर स्थित सूर श्रृंगार के पीछे ‘मां’ थीम पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का समय शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. मानसी गुलाटी स्त्री रोग विशेषज्ञ ने बताया कि कार्यक्रम में सभी आयु वर्ग की महिलाओं एवं बच्चों के लिए विविध गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसमें डांस, गेम्स, कविता, संगीत, चित्रकला और रंगोली जैसी प्रतियोगिताएं शामिल हैं। साथ ही पारंपरिक वेशभूषा में मां और बच्चे के लिए रैंप वॉक भी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेगा।
उन्होंने बताया कि इस आयोजन में भाग लेने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं रखी गई है, जिससे अधिक से अधिक लोग इसमें शामिल होकर मदर्स डे को यादगार बना सकें।
आयोजकों की ओर से सभी नागरिकों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है।
रिपोर्टर : धर्मेंद्र गुप्ता
No Previous Comments found.