दुर्ग में जी.एच. रायसोनी स्मृति रैपिड शतरंज स्पर्धा का शुभारंभ, 165 से अधिक खिलाड़ी हुए शामिल

दुर्ग : दुर्ग जिले में आज एक दिवसीय “जी.एच. रायसोनी स्मृति दुर्ग संभाग रैपिड शतरंज स्पर्धा” का भव्य शुभारंभ श्री जलाराम सांस्कृतिक भवन, सिविल लाइन में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन लोहाणा महाजन समाज के अध्यक्ष राजेश राजा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी कैलाश जैन ‘बरमेचा’ ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप उपस्थित रहे।

जिला शतरंज संघ दुर्ग के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में दुर्ग संभाग के विभिन्न जिलों से 165 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उद्घाटन अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और प्रतियोगिता के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं।
संघ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने बताया कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को अपनी रणनीति, धैर्य और बुद्धिमत्ता का प्रदर्शन करने का उत्कृष्ट मंच प्रदान करती है। प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए ₹51 हजार से अधिक की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है, साथ ही ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
शुभारंभ के साथ ही शतरंज की रोमांचक बाजियां शुरू हो गई हैं, जहां खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का दमखम दिखा रहे हैं।

रिपोर्टर : धर्मेंद्र गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.