भाजपा जिला आई.टी. सेल की नई कार्यकारिणी घोषित

दुर्ग : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के मार्गदर्शन, दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही एवं जिला प्रभारी नंदन जैन तथा आई.टी. सेल प्रदेश संयोजक सुनील पिल्लई के निर्देशानुसार भाजपा दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की अनुशंसा पर जिला आई.टी. सेल संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत ने जिला आई.टी. सेल की नई कार्यकारिणी की घोषणा की है।
घोषित कार्यकारिणी में सह संयोजक के रूप में उमेश गिरी गोस्वामी, जूही चंद्राकर एवं अनुपमा गोस्वामी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऑडियो-वीडियो कॉन्फ्रेंस प्रमुख के रूप में अंचल यादव तथा सह प्रमुख के रूप में आलोक दुबे को नियुक्त किया गया है। डाटा मैनेजमेंट प्रमुख की जिम्मेदारी आशुतोष यादव एवं सह प्रमुख के रूप में तुषार अग्रवाल को दी गई है। संवाद प्रमुख के रूप में चंदन साहू तथा सह प्रमुख के रूप में धन्नू ठाकुर को नियुक्त किया गया है। कार्यालय प्रभारी के रूप में आयुष दमाहे एवं सह प्रभारी के रूप में नील कमल साहू को दायित्व सौंपा गया है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में हरिश साहू एवं डी. बालाजी को शामिल किया गया है।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्तमान समय में आई.टी. सेल संगठन की विचारधारा और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि आई.टी. सेल के कार्यकर्ता नवीन तकनीकों, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया का सकारात्मक एवं प्रभावी उपयोग करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी संगठन की अपेक्षाओं पर खरी उतरते हुए भाजपा की रीति-नीति और जनकल्याणकारी योजनाओं को व्यापक स्तर पर प्रचारित करेगी।
जिला आई.टी. सेल संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि पूरी टीम समर्पण, अनुशासन एवं संगठनात्मक भावना के साथ कार्य करेगी तथा पार्टी की डिजिटल पहुंच को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।
हेडिंग:
भाजपा जिला आई.टी. सेल की नई कार्यकारिणी घोषित, डिजिटल पहुंच मजबूत करने पर रहेगा जोर
रिपोर्टर : धर्मेंद्र गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.