दुगेली में प्लस पोलियो अभियान शुरू, CHO ममता सोना ने पिलाई पहली खुराक
दंतेवाड़ा- ग्राम पंचायत दुगेली में रविवार को प्लस पोलियो अभियान का शुभारंभ हुआ। CHO ममता सोना ने एक बच्चे को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर ANM प्रिया सरकार और RHO आंचल भास्कर विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में बूथ लगाकर 0 से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। पहले दिन कुल 127 बच्चों को दवा पिलाई गई। मितानिनों के साथ टीम घर-घर भी पहुंची।
CHO ममता सोना ने बताया कि जिले को पोलियो मुक्त रखने के लिए हर बच्चे तक पहुंचना जरूरी है। ANM प्रिया सरकार ने कहा कि अभिभावक 30 जून तक अपने बच्चों को जरूर दवा पिलाएं। RHO आंचल भास्कर ने बताया कि दुगेली में 210 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य है।
यह अभियान 30 जून तक चलेगा। अगले दो दिन छूटे हुए बच्चों को घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी।
संवाददाता - ए आर कर्मा
No Previous Comments found.