दुर्ग के तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता बने डिप्टी कलेक्टर राज्य शासन ने जारी किया पदोन्नति आदेश, दुर्ग में ही मिली नई पदस्थापना
दुर्ग : राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदोन्नति संबंधी आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार दुर्ग जिले में पदस्थ तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता को पदोन्नत कर डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। विशेष बात यह है कि पदोन्नति के बाद भी उनकी पदस्थापना दुर्ग जिले में ही की गई है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार जांजगीर-चांपा के तहसीलदार कृष्ण कुमार साहू को डिप्टी कलेक्टर, जांजगीर-चांपा तथा सरगुजा के तहसीलदार गोविंद कुमार सिंह को डिप्टी कलेक्टर, रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं प्रफुल्ल कुमार गुप्ता को डिप्टी कलेक्टर के रूप में दुर्ग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पदोन्नत अधिकारियों की नियुक्ति वेतन मैट्रिक्स लेवल-12 (₹56,100 से ₹1,77,500) में की गई है। आदेश के अनुसार यह पदस्थापना तीन वर्ष की स्थानांतरण अवधि के लिए प्रभावी रहेगी तथा अधिकारियों की सेवाएं छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा नियम, 2023 के प्रावधानों के अनुरूप संचालित होंगी।
प्रफुल्ल कुमार गुप्ता की पदोन्नति पर प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।
रिपोर्टर धर्मेंद्र गुप्ता
दुर्ग के तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता बने डिप्टी कलेक्टर
राज्य शासन ने जारी किया पदोन्नति आदेश, दुर्ग में ही मिली नई पदस्थापना
दुर्ग..राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदोन्नति संबंधी आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार दुर्ग जिले में पदस्थ तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता को पदोन्नत कर डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। विशेष बात यह है कि पदोन्नति के बाद भी उनकी पदस्थापना दुर्ग जिले में ही की गई है।
शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार जांजगीर-चांपा के तहसीलदार कृष्ण कुमार साहू को डिप्टी कलेक्टर, जांजगीर-चांपा तथा सरगुजा के तहसीलदार गोविंद कुमार सिंह को डिप्टी कलेक्टर, रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं प्रफुल्ल कुमार गुप्ता को डिप्टी कलेक्टर के रूप में दुर्ग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पदोन्नत अधिकारियों की नियुक्ति वेतन मैट्रिक्स लेवल-12 (₹56,100 से ₹1,77,500) में की गई है। आदेश के अनुसार यह पदस्थापना तीन वर्ष की स्थानांतरण अवधि के लिए प्रभावी रहेगी तथा अधिकारियों की सेवाएं छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा नियम, 2023 के प्रावधानों के अनुरूप संचालित होंगी।
प्रफुल्ल कुमार गुप्ता की पदोन्नति पर प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।
रिपोर्टर : धर्मेंद्र गुप्ता
No Previous Comments found.