पूज्य इंद्रेश जी महाराज के भिलाई आगमन को लेकर अतुल पर्वत ने किया श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित

दुर्ग : अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पूज्य इंद्रेश जी महाराज का 23 सितंबर 2026 को भिलाई आगमन होने जा रहा है। उनके शुभागमन को लेकर धर्मप्रेमी नागरिकों और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। श्री राधारमण लाल जू की असीम कृपा से होने जा रहे इस पावन अवसर पर भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ता अतुल पर्वत ने श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमी नागरिकों को सादर आमंत्रित किया है।
पूज्य इंद्रेश जी महाराज का शुभागमन 23 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक हाउस नंबर 9/ए, स्ट्रीट-32, सेक्टर-4, भिलाई में होगा। इस दौरान श्रद्धालुओं को पूज्य महाराज के दर्शन करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। आयोजन को लेकर परिवार एवं आयोजकों द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
अतुल पर्वत ने कहा कि संत-महात्माओं का सानिध्य और उनके आशीर्वचन जीवन को सकारात्मक दिशा देने वाले होते हैं। पूज्य इंद्रेश जी महाराज का भिलाई आगमन सभी श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष अवसर है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक मुलाकात का अवसर नहीं, बल्कि धर्म, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना से जुड़ने का अवसर भी है।
उन्होंने धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की कि वे अपने परिवार के साथ इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर पूज्य महाराज के दर्शन एवं आशीर्वाद का लाभ लें। उन्होंने कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में आध्यात्मिक वातावरण और संतों का मार्गदर्शन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को भी भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं और संस्कारों से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।
आमंत्रण के माध्यम से अतुल पर्वत ने भिलाई सहित आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में सहभागी बनने का आग्रह किया है। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के स्वागत एवं सुविधा को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं। पूज्य इंद्रेश जी महाराज के आगमन को लेकर धर्मप्रेमी लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
उल्लेखनीय है कि पूज्य इंद्रेश जी महाराज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कथा एवं आध्यात्मिक प्रवचनों के लिए जाने जाते हैं। उनके भिलाई आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्सुकता बनी हुई है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से निर्धारित समय पर पहुंचकर इस आध्यात्मिक अवसर में सहभागी बनने का आग्रह किया है।
रिपोर्टर : धर्मेंद्र गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.