महर्षि कश्यप जयंती पर केशरवानी समाज ने लिया सामाजिक उत्थान का संकल्प

दुर्ग : छत्तीसगढ़ केशरवानी वैश्य सेवा समिति दुर्ग-भिलाई द्वारा रविवार को दुर्ग स्टेशन के सामने स्थित इंडियन कॉफी हाउस के बैठक हॉल में महर्षि कश्यप ऋषि की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में समाज की एकता, शिक्षा, सामाजिक उत्थान तथा जरूरतमंद परिवारों की सहायता को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम की शुरुआत समाज के विमल गुप्ता एवं सीमा गुप्ता द्वारा उपस्थित समाजजनों का तिलक लगाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत से हुई। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित केशरवानी समाज के अध्यक्ष निलेश गुप्ता एवं उपाध्यक्ष घनश्याम केशरवानी का स्वागत नगर सभा अध्यक्ष आनंद गुप्ता ने किया। इसके पश्चात संरक्षक सूर्यकांत गुप्ता, सुनील गुप्ता, प्रफुल्ल कुमार गुप्ता (डिप्टी कलेक्टर दुर्ग) एवं बांके बिहारी केशरवानी द्वारा स्वागत किया गया। उपाध्यक्ष घनश्याम केशरवानी एवं संरक्षक भानूप्रकाश केशरवानी का स्वागत सचिव विमल गुप्ता, महीप गुप्ता एवं अनूप गुप्ता ने किया।
स्वागत की कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष निलेश गुप्ता को श्रीफल वाली शाल से आनंद गुप्ता ने तथा उपाध्यक्ष घनश्याम केशरवानी का स्वागत राजीव केशरवानी एवं सूर्यकांत ने किया। दुर्ग समाज के संरक्षक भानु प्रकाश का स्वागत महीप गुप्ता ने, सूर्यकांत का स्वागत राजीव ने तथा आनंद गुप्ता का स्वागत स्वयं प्रकाश ने किया। प्रदेश महिला सभा की उपाध्यक्ष सारिका गुप्ता का स्वागत अन्नपूर्णा ने एवं मंजू गुप्ता का स्वागत स्वीटी गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम का संचालन संगीता केशरवानी ने किया। अतिथियों के स्वागत के बाद महर्षि कश्यप जी की पूजा-अर्चना एवं आरती तथा गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। समाज की होनहार बालिकाओं ने मनमोहक नृत्य एवं गणेश वंदना की प्रस्तुति देकर उपस्थितजनों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष निलेश ने सामाजिक एकता, शिक्षा तथा समाज की सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक उन्नति पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज द्वारा वेलफेयर ट्रस्ट एवं आपदा राहत कोष का गठन कर आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता का कार्य किया जा रहा है। उपाध्यक्ष घनश्याम केशरवानी ने भी समाज को संगठित करने तथा समाज के उत्थान के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी दी।
समाज के संरक्षक सूर्यकांत एवं प्रफुल्ल कुमार गुप्ता (डिप्टी कलेक्टर दुर्ग) ने प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा समाजहित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
वेलफेयर ट्रस्ट में 25-25 हजार की सहयोग राशि
प्रदेश अध्यक्ष निलेश एवं उपाध्यक्ष घनश्याम केशरवानी के आह्वान पर केशरवानी छत्तीसगढ़ वेलफेयर ट्रस्ट में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों एवं गरीब बच्चों की सहायता के लिए 25-25 हजार रुपये की सहयोग राशि देकर आजीवन सदस्य बनने हेतु सूर्यकांत गुप्ता, सेवानिवृत्त जीएसटी अधिकारी, प्रफुल्ल कुमार गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर दुर्ग एवं स्वयं प्रकाश गुप्ता, बीएसपी अधिकारी ने सदस्यता ग्रहण की। उल्लेखनीय है कि वेलफेयर ट्रस्ट में सारिका गुप्ता, पद्मिनी एवं मुकेश गुप्ता पहले से ही सक्रिय सदस्य हैं।
डिप्टी कलेक्टर बनने पर प्रफुल्ल कुमार गुप्ता का सम्मान
कार्यक्रम में तहसीलदार से डिप्टी कलेक्टर पद पर पदोन्नत हुए समाज के प्रफुल्ल कुमार गुप्ता का केशरवानी समाज के अध्यक्ष निलेश गुप्ता एवं उपाध्यक्ष घनश्याम केशरवानी ने पुष्पगुच्छ भेंटकर एवं तिलक लगाकर सम्मान किया तथा शुभकामनाएं दीं।
इसके साथ ही विगत दिनों प्रदेश तरुण सभा द्वारा कोरबा में आयोजित प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह में शामिल नहीं हो पाए प्रतिभावान बच्चों को भी इस मंच के माध्यम से प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित प्रतिभावान बच्चों में अपूर्वा गुप्ता पिता नवीन गुप्ता, प्रणव गुप्ता पिता प्रफुल्ल कुमार गुप्ता, आयुषी गुप्ता पिता महीप गुप्ता एवं अर्चना गुप्ता पिता विमल गुप्ता शामिल रहे।
कार्यक्रम का आयोजन वैश्य समाज के नगर अध्यक्ष आनंद गुप्ता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सारिका गुप्ता के संयुक्त नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आनंद गुप्ता सहित सारिका गुप्ता, मंजू नवीन गुप्ता, सरिता सुनिल गुप्ता, सुमित्रा भानु प्रकाश गुप्ता, सुरेखा सूर्यकांत गुप्ता, सुषमा महीप गुप्ता, दीक्षा प्रफुल्ल गुप्ता, अन्नपूर्णा स्वयं प्रकाश, सीमा विमल गुप्ता, संगीता बांके बिहारी, मीना राजीव केशरवानी, सोनल अनूप गुप्ता, स्वीटी केशरवानी, अर्चना गुप्ता, स्तुति गुप्ता, अपूर्वा गुप्ता, प्रणव गुप्ता, परी गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाज के लोगों की सहभागिता रही।

रिपोर्टर : धर्मेंद्र गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.