बाल कृष्ण की मनमोहक लीलाओं से गूंजा कथा पंडाल, श्रद्धा और भक्ति में डूबे सैकड़ों श्रद्धालु

बल्दीराय : तहसील क्षेत्र के पूरे तुलसीराम तिवारी गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिवस का आयोजन अत्यंत भक्ति और श्रद्धा के माहौल में सम्पन्न हुआ। कथा के दौरान बाल कृष्ण की लीलाओं का ऐसा भावपूर्ण वर्णन किया गया कि पंडाल में उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और पूरा वातावरण “राधे-राधे” व “जय श्री कृष्ण” के जयघोष से गूंज उठा।
अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक श्री शिवेश शास्त्री जी महाराज ने अपनी ओजस्वी वाणी में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मनमोहक वर्णन करते हुए बताया कि भगवान की बाल लीलाएं केवल कथा नहीं बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाली प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि नटखट बालक कृष्ण की माखन चोरी, ग्वाल-बालों के साथ की गई शरारतें और माता यशोदा का वात्सल्य प्रेम हर भक्त के हृदय को भक्ति रस से भर देता है।
कथा के दौरान जब श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन हुआ तो कई श्रद्धालु भावुक हो उठे। भक्तों ने भजन-कीर्तन के साथ भगवान श्रीकृष्ण का गुणगान किया और पूरे पंडाल में भक्तिमय वातावरण बन गया। कथा स्थल पर दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा क्षेत्र धर्ममय हो उठा।
इस पावन आयोजन के मुख्य यजमान श्री राजेन्द्र प्रसाद तिवारी व श्रीमती मोती देवी हैं, जिनके सान्निध्य में यह सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा बड़े ही श्रद्धा भाव से संपन्न हो रही है।
इस अवसर पर अमरनाथ तिवारी, राम जीत तिवारी, रूप नारायण तिवारी, वीरेंद्र तिवारी, घनश्याम तिवारी, राम लोचन तिवारी, अम्बिका प्रसाद तिवारी, प्रवीण तिवारी, कलेश दुबे, विशाल जायसवाल, देवी तिवारी ,शेष नारायण पाठक, रामदीन तिवारी,के.एन. शुक्ला, सिद्धनाथ तिवारी, करुणा शंकर तिवारी, बैकुंठ तिवारी, राजीव तिवारी,सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कथा के अंत में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों के साथ आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे गांव में भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला।

रिपोर्टर : द्वारिका

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.