नवागत तहसीलदार द्वारा अस्थाई गौशाला बेसवां का किया गया निरीक्षण

इगलास। नवागत तहसीलदार ललित नारायण प्रशांत द्वारा अस्थाई गौशाला नगर पंचायत बेसवां का निरीक्षण किया गया तो वहां बीमार व नर गौवंशों के रहने के लिए जगह का अभाव बताया गया है। इगलास तहसील के नवागत तहसीलदार ललित नारायण प्रशांत ने नगर पंचायत बेसवां स्थित अस्थाई गौशाला का निरीक्षण किया तो वहां 24 गौवंश बताए गए जिनके लिए 10 कुंटल भूसा की उपलब्धता होना बताया गया वहीं 06 रजिस्टरों का अभिलेखीकरण निर्धारित प्रारूप पर उपलब्ध नहीं पाया। तथा गौवंशों के लिए हरा चारा उपलब्ध नहीं पाया गया। गौवंशों का उपचार परीक्षण हेतु माह में एक बार पशु चिकित्साधिकारी द्वारा गौशाला पर उपस्थिति बताई गई। तहसीलदार द्वारा गौशाला सेवादारों को निर्देशित किया गया है कि गौवंशों का भूसा, पानी एवं उपचार का ध्यान रखा जाए तथा किसी समस्या के लिए खण्ड विकास अधिकारी या अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत को अवगत कराया जाए। इस मौके पर नगर पंचायत लिपिक श्रीमती दीपशिखा राठी मौजूद थीं।

रिपोर्टर - इन्द्रजीत प्रेमी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.