एथलेटिक्स चैंपियनशिप में देवी प्रसाद शर्मा इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक

इगलास। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन अलीगढ़ द्वारा रविवार को एलबीके सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हाथरस रोड इगलास में जिला स्तरीय ओपन जूनियर, अंडर-23 एवं सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में श्री देवी प्रसाद शर्मा मेमोरियल इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और विभिन्न स्पर्धाओं में पांच पदक हासिल किए।

कक्षा 11 के नितिन चौधरी ने शॉटपुट में स्वर्ण पदक, कक्षा 10 की सोनिया ने लंबी कूद में रजत पदक, कक्षा 11 के अभिषेक डागुर ने शॉटपुट में कांस्य पदक, कक्षा 12 की रागनी चौधरी ने लंबी कूद में कांस्य तथा कक्षा 11 के रचित चौटाला ने लंबी कूद में कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं विद्यालय के खेल प्रशिक्षक केके चौधरी ने ओपन आयु वर्ग की शॉटपुट स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता के आधार पर अरुण चौधरी (कक्षा 11) एवं खेल प्रशिक्षक केके चौधरी का हैमर थ्रो के लिए तथा उपरोक्त सभी पदक विजेता खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय एथलेटिक मीट के लिए चयन किया गया है। प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में खेल प्रशिक्षक केके चौधरी एवं सुनीता चौधरी का सराहनीय योगदान रहा।

विद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर हिमांशु शर्मा एवं डायरेक्टर डॉ. अनुराधा शर्मा ने सभी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रिपोर्टर - इन्द्रजीत प्रेमी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.