इगलास में नायब तहसीलदार व फायर इंचार्ज ने किया आतिशबाजी दुकान व गोदामों का निरीक्षण

इगलास। शनिवार को नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार व इगलास क्षेत्र के फायर इंचार्ज अंकित कुमार ने इगलास नगर व क्षेत्र के आतिशबाजी गोदाम व दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अग्नि सुरक्षा यंत्र गैस सिलेंडर, वालू, पानी पर्याप्त मात्रा में रखे जाने के निर्देश दिए। 

बतादें कि गत दिनों कौशांबी उत्तर प्रदेश की एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो जाने पर प्रदेश भर का प्रशासन अलर्ट मूड में आ गया है। दूसरी ओर दीपावली का त्योहार भी आता जा रहा है, इसको ध्यान में रखते हुए इगलास तहसील के नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार व अग्निशमन से इगलास क्षेत्र के फायर इंचार्ज अंकित कुमार ने इगलास नगर में हाथरस मार्ग स्थित बनी सिंह की आतिशबाजी दुकान का निरीक्षण किया इसके बाद गोंडा मार्ग स्थित गांव सलेमपुर पर ममता देवी (ममता फायर वर्क्स) का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान अग्नि सुरक्षा दृष्टि से पाई गई खामियों को पूरा करने को कहा गया है।

रिपोर्टर - इन्द्रजीत प्रेमी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.