ईद पर दिखना है खास? तो सूट सिलवाते समय इन बातों का रखें ध्यान

ईद का त्योहार मुसलमानों के लिए बेहद खास होता है, जिसका इंतजार पूरे साल बेसब्री से किया जाता है। इस दिन को लेकर बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी में अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। खासतौर पर महिलाओं के लिए ईद किसी फैशन फेस्टिवल से कम नहीं होती। यही वजह है कि ईद के सूट की प्लानिंग कई दिन पहले ही शुरू हो जाती है। महिलाएं चाहती हैं कि उनके सूट से लेकर ज्वेलरी और फुटवियर तक सब कुछ परफेक्ट मैच करे, ताकि उनका लुक सबसे खास लगे।

Eid Salwar Kameez New Styles and Trends

हालांकि, ईद के लिए सूट सिलवाते समय महिलाएं अक्सर कुछ ऐसी आम गलतियां कर बैठती हैं, जो उनके पूरे लुक को बिगाड़ सकती हैं। अगर आप भी चाहती हैं कि इस ईद आपका आउटफिट सबसे खूबसूरत लगे, तो यह लेख आपके लिए बेहद काम का है। अगर ईद से कुछ हफ्ते पहले ही सिलाई की तैयारी कर ली जाए, तो न सिर्फ मनपसंद डिजाइन मिल जाता है बल्कि आखिरी समय की भागदौड़ और तनाव से भी बचा जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसी 5 गलतियों के बारे में, जिनसे महिलाओं को बचना चाहिए।

Kameez Fancy Dresses For Eid THE LIBAS HK-1611 EID COLLECTION BLACK GARARA  SUITS

आखिरी वक्त पर दर्जी के पास सूट देना
ईद के आसपास दर्जियों के पास काम का बोझ काफी बढ़ जाता है। ऐसे में जो लोग पहले सूट दे देते हैं, उन्हें समय पर और अच्छे से सिला हुआ कपड़ा मिल जाता है। लेकिन अगर आप आखिरी दिनों में सूट देने जाती हैं, तो या तो दर्जी मना कर देता है या फिर जल्दबाजी में सिलाई करता है। इसका असर फिटिंग और डिजाइन दोनों पर पड़ता है। बेहतर यही है कि रमजान की शुरुआत में ही सूट सिलाई के लिए दे दिया जाए, ताकि आपको परफेक्ट आउटफिट मिल सके।

ZIAAZ DESIGNER 7773 BRIDAL EID COLLECTION 163 SUITS

फैब्रिक चुनने में लापरवाही
अक्सर लड़कियां ईद के सूट के लिए सिर्फ डिजाइन पर ध्यान देती हैं और कपड़े की क्वालिटी को नजरअंदाज कर देती हैं। यह एक बड़ी भूल हो सकती है। मौसम, बॉडी टाइप और पहनने की अवधि को ध्यान में रखकर फैब्रिक का चुनाव करना जरूरी होता है। गर्मियों में भारी या सिंथेटिक कपड़े न सिर्फ असहज लगते हैं, बल्कि लुक को भी खराब कर सकते हैं।

गलत नाप देना या ट्रायल न लेना
कई महिलाएं पुरानी नाप के आधार पर ही सूट सिलवा लेती हैं या ट्रायल लेने से बचती हैं। यह आदत आपके लुक को बिगाड़ सकती है। गलत फिटिंग की वजह से सूट या तो बहुत टाइट हो जाता है या फिर ढीला लगता है। इसलिए नया सूट सिलवाते समय हमेशा ताज़ा नाप दें और कम से कम एक ट्रायल जरूर लें।

Eid Suit Preparation

जरूरत से ज्यादा डिजाइन और कढ़ाई
ईद के लिए कुछ लोग सूट को जरूरत से ज्यादा हेवी बनवा लेते हैं, जिसमें अधिक कढ़ाई, स्टोन वर्क या लेयर्स होती हैं। इससे सूट न सिर्फ भारी दिखता है बल्कि पहनने में भी असुविधाजनक हो जाता है। आजकल सादगी में ही एलिगेंस माना जाता है। हल्का और क्लासी डिजाइन आपको ज्यादा ट्रेंडी और ग्रेसफुल लुक देता है। आप आइडिया के लिए सोशल मीडिया या पिंटरेस्ट से मदद ले सकती हैं।

बजट का सही अंदाजा न लगाना
कई बार सिलाई, अस्तर, कढ़ाई और एक्स्ट्रा काम मिलाकर खर्च उम्मीद से ज्यादा हो जाता है। इसलिए सूट सिलवाने से पहले दर्जी से पूरे खर्च की जानकारी लेना बेहद जरूरी है। साथ ही अगर रमजान की शुरुआत में ही कपड़े खरीद लिए जाएं, तो काफी पैसे भी बच सकते हैं, क्योंकि ईद नजदीक आते ही चीजों के दाम बढ़ जाते हैं।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.