‘द बंगाल फाइल्स’:भारती बनर्जी के किरदार से छाईं सुर्खियों में, कौन है ‘सिमरत कौर’
फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ की रिलीज़ के बाद जिस नाम ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है, वह है सिमरत कौर रंधावा। फिल्म में उन्होंने युवा भारती बनर्जी की भूमिका निभाई और अपने अभिनय से दर्शकों और समीक्षकों दोनों का दिल जीत लिया। वैसे तो एक्टिंग की दुनिया में ये नई नहीं है लेकिन फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’में उनके द्वारा किया हुआ अभिनय दर्शकों को काफी पसंद आया जिस वजह से ये नाम अब सुर्ख़ियों में है. कौन है ये नया चेहरा जिसकी चर्चा बॉलीवुड की गलियारों में हो रही है, आईये जानते है एक्ट्रेस के बारे में -
शुरुआती जीवन और शिक्षा
सिमरत कौर का जन्म 16 जुलाई 1997को मुंबई के एक पंजाबी-सिख परिवार में हुआ। उन्होंने कंप्यूटर साइंस में B.Sc.की पढ़ाई पूरी की।
अभिनय सफर की शुरुआत
सिमरत ने अपने करियर की शुरुआत 2017 में तेलुगु फिल्म “Prematho Mee Karthik” से की। इसके बाद वे “Parichayam,” “Dirty Hari” और “Bangarraju” जैसी तेलुगु फिल्मों में नजर आईं।
म्यूज़िक वीडियोज़ में मौजूदगी
ये बात शायद ही कोई जनता होता कि उन्होंने कई पंजाबी म्यूज़िक वीडियोज़ में भी काम किया है, जैसे **“Burj Khalifa,” “Laara Lappa,” “Loafer”** और **“Tere Bin Zindagi”।
बॉलीवुड में पहचान
सिमरत को बड़ी पहचान तब मिली जब उन्होंने 2023 की सुपरहिट फिल्म “गदर 2” में मुस्कान का किरदार निभाया। इस फिल्म में वह उत्कर्ष शर्मा की पत्नी और सनी देओल की बहू के रूप में नजर आईं।
‘द बंगाल फाइल्स’ में दमदार अभिनय
5 सितंबर 2025 को रिलीज़ हुई विवेक अग्निहोत्री निर्देशित ‘द बंगाल फाइल्स’ में सिमरत कौर ने युवा भारती बनर्जी का किरदार निभाया। इस किरदार ने उन्हें अलग पहचान दी।सोशल मीडिया पर भी उनके अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है। दर्शकों का मानना है कि उन्होंने अपने किरदार में गहराई, गरिमा और सच्चाई को बखूबी दर्शाया है।
सिमरत कौर आज उन अभिनेत्रियों में शुमार हो चुकी हैं जिन्होंने कम समय में अपने अभिनय से खास जगह बनाई है। ‘गदर 2’ से लेकर ‘द बंगाल फाइल्स’ तक उनकी यात्रा इस बात का सबूत है कि वह लंबा सफर तय करने आई हैं। आने वाले समय में दर्शकों को उनसे और भी दमदार भूमिकाओं की उम्मीद है।

No Previous Comments found.