BY- UJJWAL SINGH
बॉलीवुड के इस वीकेंड का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पेश है, जहां नई रिलीज़ और कुछ हफ्तों पुरानी फिल्मों ने अपने दम पर कमाई के रेकॉर्ड बनाये. लेकिन, इंडिया-पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच के चलते सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या अपेक्षा से कम रही. आइए जानते हैं, किसने कितनी कमाई की और कौन सी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आग लगाई.
शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ने किया धमाकेदार वीकेंड
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर ‘ओ रोमियो’ ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 8.5 करोड़ की कमाई से बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत की.शनिवार को फिल्म ने 12.65 करोड़ की शानदार कमाई कर दर्शकों को खुश कर दिया. हालांकि संडे को हल्की गिरावट देखने को मिली और फिल्म ने 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह, ‘ओ रोमियो’ का तीन दिनों का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 30.15 करोड़ रुपये हो गया है.
‘तू या मैं’ ने दिखाया धीमा लेकिन रोचक प्रदर्शन
शनाया कपूर और आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया. फिल्म ने ओपनिंग डे पर केवल 0.6 करोड़ की कमाई की. शनिवार को कमाई में 141.67% की तेजी देखने को मिली और 1.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ.लेकिन संडे को फिर कमाई गिरकर 0.75 करोड़ रुपये रह गई। तीन दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन अब 2.80 करोड़ रुपये हो गया है.
रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ ने तीसरे संडे भी बनाई जगह
‘मर्दानी 3’ ने दर्शाया कि लंबे समय तक चलने वाली फिल्मों का कमाल क्या होता है. पहले हफ्ते में फिल्म ने 26.3 करोड़, दूसरे हफ्ते में 14.6 करोड़ रुपये कमाए. तीसरे सोमवार को फिल्म ने 1.05 करोड़ की कमाई की और कुल 17 दिनों में इसकी कमाई 44.20 करोड़ रुपये तक पहुँच गई.
सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ का चौथा संडे भी रहा शानदार
एक्शन और वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज़ के चौथे हफ्ते में भी दम दिखाया. पहले तीन हफ्तों में क्रमशः 224.25 करोड़, 70.15 करोड़ और 23.35 करोड़ की कमाई करने के बाद, चौथे संडे को फिल्म ने 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. 24 दिनों में फिल्म की कुल नेट कमाई अब 321.95 करोड़ रुपये तक पहुँच चुकी है.इस वीकेंड ने साबित कर दिया कि बॉक्स ऑफिस पर सफलता केवल ओपनिंग वीकेंड से नहीं, बल्कि लगातार दर्शकों को जोड़कर रखने से आती है। चाहे वह नई रिलीज़ हो या हिट पुरानी फिल्में, बॉक्स ऑफिस की इस रेस में हर फिल्म ने अपनी अलग पहचान बनाई.
No Previous Comments found.