राणाबाली’ का नया वीडियो सॉन्ग ‘ओ मेरे साजन’ रिलीज, ऑनस्क्रीन शादी ने मचाया तहलका

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना एक बार फिर अपने फैंस के दिलों पर राज करने आ चुके हैं. माइथ्री मूवी मेकर्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म राणाबाली से नया वीडियो सॉन्ग ओ मेरे साजन रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. इससे पहले फिल्म का फर्स्ट लुक और रिलीज डेट सामने आ चुकी थी, लेकिन इस गाने ने फैंस का उत्साह कई गुना बढ़ा दिया है.

शाही अंदाज़ में दिखा विजय–रश्मिका का प्यार

गाने में विजय देवरकोंडा ‘राणाबाली’ और रश्मिका मंदाना ‘जयम्मा’ के किरदार में बेहद शाही और रॉयल लुक में नजर आ रहे हैं. ऑनस्क्रीन शादी के सीन, पारंपरिक परिधान, भव्य सेट्स और इमोशनल मोमेंट्स ने गाने को खास बना दिया है। दोनों की केमिस्ट्री इतनी दमदार है कि फैंस इसे बार-बार देखने पर मजबूर हो रहे हैं.

अजय–अतुल का जादू, दिल छू लेने वाली आवाज़

इस रोमांटिक ट्रैक को म्यूजिक दिया है मशहूर म्यूजिक जोड़ी अजय-अतुल ने, जबकि गाने को अपनी सुरीली आवाज़ दी है श्वेता मोहन और जावेद अली ने. इसके खूबसूरत बोल लिखे हैं क्षितिज पटवर्धन ने, जो प्यार और वादों की गहराई को बखूबी बयां करते हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

गाने को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, “हमारे राणाबाली और जयम्मा हमेशा के लिए एक हो गए हैं.” इसके बाद से ही फैंस इमोशनल रिएक्शंस दे रहे हैं. कोई इसे साल का सबसे खूबसूरत लव सॉन्ग बता रहा है, तो कोई विजय–रश्मिका की जोड़ी को “परफेक्ट” कह रहा है.

ऐतिहासिक कहानी और दमदार अवतार

फिल्म का निर्देशन राहुल संकृत्यान ने किया है. ‘राणाबाली’ 19वीं सदी की कहानी है, जो 1854 से 1878 के बीच हुई वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है. फिल्म ब्रिटिश राज के दौर में विद्रोह, न्याय और बदले की एक दमदार कहानी पेश करती है, जिसमें विजय देवरकोंडा का रफ और इंटेंस अवतार देखने को मिलेगा.

स्टारकास्ट और रिलीज डेट

फिल्म में रश्मिका मंदाना फीमेल लीड हैं और यह विजय–रश्मिका की करीब 7 साल बाद एक साथ बड़े पर्दे पर वापसी है.इस मेगा प्रोजेक्ट को वाई. रवि शंकर और नवीन येरनेनी ने टी-सीरीज के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है. इंटरनेशनल एक्टर अर्नोल्ड वोस्लू भी फिल्म का हिस्सा हैं. आपको बता दे की राणाबाली’ 11 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.फैंस के लिए ये सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक सिनेमैटिक त्योहार बनने जा रही है.

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.