महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने परिवार के विरोध के बावजूद की शादी

BY UJJWAL SINGH

महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने अपने परिवार के विरोध के बावजूद बॉलीवुड और सोशल मीडिया की दुनिया में चर्चा बटोरते हुए मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ शादी कर ली है. बुधवार को केरल के अरुमनूर मंदिर में संपन्न हुई इस शादी में फैंस, मीडिया और राज्य के कई नेता मौजूद थे. शादी की रस्मों के दौरान कपल ने भगवान के सामने माथा टेका और पुजारी से आशीर्वाद लिया.

शादी में शामिल प्रमुख लोग और संदेश

इस खुशी के मौके पर केरल के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी, सीपीएम के राज्य सचिव एम. वी. गोविंदन और सांसद ए. ए. रहीम भी मौजूद रहे. सांसद ए. ए. रहीम ने इस अवसर पर कहा कि यह विवाह केरल की सांप्रदायिक सौहार्द की परंपरा को दर्शाता है। उन्होंने कहा, “शादियां स्वर्ग में तय होती हैं और वह स्वर्ग केरल है.” शिक्षा मंत्री शिवनकुट्टी ने इस अवसर को राज्य के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा, “यही असली केरल स्टोरी है.”

मोनालिसा का ब्राइडल लुक

मोनालिसा ने इस खास दिन के लिए रेड साड़ी और लाल वरमाला पहनकर खूबसूरत लुक अपनाया. उन्होंने मांग में सिंदूर भरा और गले में नेकलेस पहना. उनका साइड पार्टेड हेयरस्टाइल उन्हें और भी आकर्षक बना रहा था. दूल्हा फरमान खान ने सफेद शर्ट और पारंपरिक मुंडू पहना. कपल साथ-साथ चलते हुए बेहद खुश दिखे.

परिवार का विरोध और पुलिस की मदद

मोनालिसा मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली हैं, जबकि फरमान खान महाराष्ट्र के हैं. डेढ़ साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद, परिवार के विरोध के चलते दोनों को केरल में शरण लेनी पड़ी. मोनालिसा ने तिरुवनंतपुरम के थंपनूर पुलिस स्टेशन में सुरक्षा की मांग की और पुलिस ने पुष्टि की कि मोनालिसा बालिग हैं, इसलिए उन्हें अपनी पसंद से शादी करने का कानूनी अधिकार है.

करियर और भविष्य

महाकुंभ के दौरान वायरल होने के बाद मोनालिसा का जीवन पूरी तरह बदल गया. उन्हें फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में काम करने का अवसर मिला. वह अपनी डेब्यू फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर में नजर आएंगी और इसके साथ ही मलयालम फिल्म नगम्मा की शूटिंग भी कर रही हैं.मोनालिसा और फरमान की शादी सिर्फ एक रोमांटिक कहानी नहीं है, बल्कि यह प्यार, साहस और सामाजिक सौहार्द की मिसाल भी है.

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.