थलपति विजय का 2000 करोड़ वाला मिशन! ‘जन नायगन’ से बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तूफान

BY UJJWAL SINGH


साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करने की तैयारी में हैं. उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जन नायगन’ को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. पहले यह फिल्म 9 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन Central Board of Film Certification (CBFC) से सर्टिफिकेशन न मिलने के कारण इसकी रिलीज टाल दी गई.अब रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म मई में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म के जरिए विजय कोविड के बाद 2000 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाले पहले बड़े स्टार्स में शामिल हो सकते हैं.

कोविड के बाद विजय की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस जलवा

महामारी के बाद थलपति विजय की फिल्मों ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है.
Beast से उनकी पोस्ट-कोविड पारी शुरू हुई. फिल्म को भले ही मिक्स्ड रिव्यू मिले, लेकिन इसने दुनियाभर में करीब 218.69 करोड़ रुपये की कमाई की.इसके बाद आई Varisu, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 299.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.फिर आई Leo, जिसने रिकॉर्ड तोड़ते हुए करीब 606.42 करोड़ रुपये की कमाई की और विजय के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन गई.वहीं उनकी हालिया रिलीज The Greatest of All Time भी सुपरहिट रही और इसने लगभग 458.44 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया.इन सभी फिल्मों को मिलाकर विजय की पोस्ट-कोविड फिल्मों का कुल कलेक्शन 1582.75 करोड़ रुपये हो चुका है.

‘जन नायगन’ से पूरा होगा 2000 करोड़ का सपना

अब विजय को 2000 करोड़ क्लब में पहुंचने के लिए सिर्फ 417.25 करोड़ रुपये की जरूरत है। यह बड़ा आंकड़ा उनकी आने वाली फिल्म Jana Nayagan आसानी से हासिल कर सकती है। फिल्म को लेकर देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है और प्री-सेल्स में शानदार रिस्पॉन्स मिल चुका है.

विजय की आखिरी फिल्म बन सकती है ‘जन नायगन’

रिपोर्ट्स के मुताबिक थलपति विजय इस फिल्म के बाद फिल्मों से दूरी बनाकर पूरी तरह राजनीति में सक्रिय हो सकते हैं. यही वजह है कि फैंस के लिए यह फिल्म बेहद खास बन गई है.अगर फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिला तो यह दुनिया भर में 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सकती है और तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो सकती है.

फैंस की दीवानगी, जबरदस्त बज और विजय का स्टारडम  इन सबको देखते हुए साफ है कि ‘जन नायगन’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है. अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि फिल्म रिलीज के बाद कितना बड़ा इतिहास रचती है और क्या विजय सच में 2000 करोड़ का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना पाएंगे.

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.